फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 people Arrested in Assam mob lynching case In Biswanath District 

भीड़ हिंसा : असम में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या मामले में 11 गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 07:48 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला/गुवाहटी
ब्यूराे/अमर उजाला/गुवाहटी Updated Sat, 18 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
11 people Arrested in Assam mob lynching case In Biswanath District 
असम पुलिस ने राज्य के विश्वनाथ जिले में गुरुवार को एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने और तीन को घायल करने के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने यहां शनिवार को बताया कि गिरफ्तार लोग आदिवासी समुदाय के हैं और राजधानी से लगभग ढाई सौ किमी दूर दीपलुंगा चाय बागान में काम करते हैं। 

ध्यान रहे कि गाय चोर होने के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक वैन में जा रहे चार लोगों को घेर कर उनकी बुरी तरह पिटाई की थी। इनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बाकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह चारों लोग आदिवासी समुदाय के ही थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उनके साथ पप्पू नामक एक और व्यक्ति था जो मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं इस गिरोह का सरगना था।

पुलिस ने बताया कि वैन से दो गायें भी बरामद की गईं जो उसी इलाके के शंकर तांती नामक एक व्यक्ति की हैं। शंकर ने पुलिस में गाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर, पुलिस ने भीड़ की पिटाई के सिलसिले में भी एक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed