फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 MLAs in Tripura take oath as cabinet ministers

Tripura: सीएम माणिक की कैबिनेट में शामिल हुए 11 मंत्री, नौ पुराने तो दो नए मंत्रियों ने ली शपथ

Mon, 16 May 2022 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 May 2022 02:09 PM IST
सार

माणिक शाह की कैबिनेट में 11 मंत्री शामिल हो गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी के नौ और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के दो मंत्री शामिल हैं। 

विज्ञापन
11 MLAs in Tripura take oath as cabinet ministers
त्रिपुरा की नई कैबिनेट - फोटो : ANI

विस्तार

माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिपुरा के 11 विधायकों ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल एसएन आर्य ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब भी मौजूद रहे। दरअसल, बिप्लब देव के इस्तीफे के बाद भाजपा ने माणिक साहा को राज्य का नया सीएम बनाया है। उन्होंने रविवार को शपथ ग्रहण की थी। 

विज्ञापन


राजभवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नौ और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के दो विधायकों ने त्रिपुरा के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन


साहा ने भेजे थे 11 नाम

इससे पहले सीएम साहा ने रविवार रात राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि जिष्णु देव वर्मा, एनसी देब बर्मा (आईपीएफटी), रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग (आईपीएफटी) राज्य के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसमें रामपाड़ा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग नए नाम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


माणिक साहा बने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री
माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए सीएम के तौर पर शपथ ली। वह राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें बिप्लव देव के इस्तीफे का बाद भाजपा ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शपथ समारोह में साहा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ राज्य में करीब साढ़े तीन साल तक चले बिप्लब कुमार देब के शासन का अंत हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब समारोह में भाजपा के विधायकों और राज्य के अन्य मंत्रियों के साथ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed