फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 kerala based go missing in Dubai, families fear ISIS links

11 भारतीय दुबई में लापता, रिश्तेदार को इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की आशंका

Thu, 28 Jun 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
11 kerala based go missing in Dubai, families fear ISIS links

केरल के रहने वाले अब्दुल हामिद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह दुबई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बीते दो हफ्तों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डर है कि उनके रिश्तेदार इस्लामिक स्टेट से जुड़ गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले पर केरल के कासरगोड जिले के पुलिस चीफ ए श्रीनिवास का कहना है उन्हें अब्दुल हामिद की ओर से शिकायत मिली है कि उनकी बेटी सहित उनके परिवार के 6 सदस्य दुबई में लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इन 6 लोगों के अलावा एक अन्य परिवार के 5 लोगों की भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि अब्दुल हामिद ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी नसीना (25), उसका पति मोहम्मद सावाद (32) और उनके तीन बच्चे जिनकी उम्र 11 महीने से 6 साल के बीच है, दुबई में लापता हो गए हैं। रिपोर्ट में सावाद की दूसरी पत्नी राहनाथ (22) के लापता होने की भी बात कही गई है। हामिद बीते 15 दिनों से अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटे सब इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें हामिद ने शिकायत दर्ज कराने के थोड़े समय बाद बताया कि उसे खबर मिली है कि उसके रिश्तेदार यमन में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह अब वह हामिद के उन रिश्तेदारों के सटीक ठिकाना पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी रिश्तेदार दो साल पहले दुबई गए थे। इसके अलावा अन्य पांच लोगों के गायब होने की सूचना भी उन्हें हामिद ने ही दी थी, उनके रिश्तेदारों की ओर से इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed