फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 Crore Covid19 Vaccination Milestone reactions of Leaders doctors administrator and vaccine manufacturer

100 Crore Vaccination Milestone: कोविन एप बना केंद्र-राज्यों के बीच सेतु, देश में निर्मित टीकों से बना नया कीर्तिमान, पढ़ें किसने क्या कहा

Fri, 22 Oct 2021 06:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Oct 2021 06:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य सेवा से लेकर अन्य उद्योग के दिग्गजों ने देश में कोविड-19 टीके की खुराक के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक क्षण बताया। देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था।

विज्ञापन
100 Crore Covid19 Vaccination Milestone reactions of Leaders doctors administrator and vaccine manufacturer
कोविशील्ड वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की आबादी 139 करोड़ से ज्यादा है यानी दुनिया में चीन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश। कोरोना के टीकाकरण के मामले में भी भारत दूसरा देश है जहां 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। आइए जानते हैं भारत की इस उपलब्धि पर नेताओ, डॉक्टरों, वैक्सीन निर्माताओं, उद्योग समूह से जुड़े लोगों और अन्य लोगों ने क्या कहा...

विज्ञापन


देश में निर्मित टीकों से बना नया कीर्तिमान
नीति आयोग के सदस्य और कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि भारत में निर्मित टीकों से देश में कोरोना टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना है। नौ महीने में ये कामयाबी हासिल होना कोई सामान्य बात नहीं है। डॉ. पॉल ने कहा कि भारत तब तक सुरक्षित नहीं है, जब तक हर व्यक्ति को टीके की पूरी खुराक नहीं लग जाती है।
विज्ञापन


आगे भी जारी रहेगा सिलसिला
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि टीकाकरण में स्वास्थ्य मंत्रालय को वर्षों का तजुर्बा है और आज उसी का फलसफा सबके सामने है। आगे भी ये सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर भारतीय है गौरवान्वित
दुनिया ने ऐसा सोचा तक नहीं था कि भारत इस तरह का लक्ष्य हासिल कर सकता है। हर भारतीय गौरवान्वित महूसस कर रहा है। जनवरी में टीकाकरण शुरू हुआ। नौ माह में भारत ने वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान बना दिया। - डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली

आत्मनिर्भर भारत की सफलता
भारत के लिए यह पल ऐतिहासिक है। सफल आत्मनिर्भर भारत की कहानी में यह पहली सफलता है और पूरे देश को इसपर गौरवान्वित महूसस करना चाहिए। - डॉ. कृष्णा एल्ला, चेयरमैन, भारत बायोटेक

कोविन ने राह की आसान
कोविन एप ने टीकाकरण की राह को आसान बनाया है। कोविन एप के जरिये टीके की हर खुराक पर नजर रखी गई। टीकाकरण का पूरा आंकड़ा एक प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। - डॉ. आरएस शर्मा, सीईओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण

सहयोग से मिली कामयाबी
यह पूरे देश के लिए गौरव का पल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रालयों के साथ सभी संस्थाओं और  स्वास्थ्यकर्मियों की कोशिशों की मेहनत से ही ऐसा संभव हो पाया है। भारत आने वाले समय में भी नए कीर्तिमान बनाएगा। - अदार पूनावाला, सीईओ, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

नए भारत की क्षमता दिखती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में भारत ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है वो काबिले तारीफ है। इस उपलब्धि के साथ दुनिया को नए भारत की क्षमता का पता चल गया है। इस उपलब्धि के लिए देश के डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और हर नागरिक को बधाई। - अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

एक और कीर्तिमान
महामारी से लड़ाई में भारत ने 100 करोड़ से अधिक टीका लगा एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वैज्ञानिकों, डॉक्टरों व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की निस्वार्थ मेहनत की बदौलत ही भारत इस मुकाम पर पहुंचा है जिसे दुनिया स्वीकार कर रही है। - एस जयशंकर, विदेशमंत्री

मिलकर जीतेंगे
देश के हर व्यक्ति को बधाई जो टीकाकरण अभियान का भागीदार बना है। देश ने इस बीमारी को देखा है और सब एकजुट होकर इसे हमेशा के लिए हराएंगे। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। - अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन
ये पूरे देश के लिए गौरव की बात है। कोरोना महामारी से लड़ाई में देश के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन। - भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

सरकार के सहयोग से बना रिकॉर्ड

स्वास्थ्य सेवा से लेकर अन्य उद्योग के दिग्गजों ने बृहस्पतिवार को देश में कोविड-19 टीके की खुराक के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक क्षण बताया। देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था।

  • भारत के शोधकर्ताओं, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासनिक टीमों के अथक प्रयास और त्याग असाधारण हैं। यह ऐतिहासिक मिशन अर्थव्यवस्था को उच्च वृद्धि के रास्ते पर ले जाने में मदद करेगा और भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका को मजबूत करेगा। -टीवी नरेंद्रन, अध्यक्ष, सीआईआई
  • टीकाकरण की 100 करोड़ खुराक का अहम मुकाम सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता का संकेत है। इतने बड़े देश की विशाल आबादी जैसी चुनौतियों से पार पाना एक ऐसी उपलब्धि है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व हो सकता है।
    -प्रताप सी रेड्डी, चेयरमैन, अपोलो हॉस्पिटल्स समूह
  • बधाई हो भारत। थैंक्स अ बिलियन! कोविड संबंधी चुनौतियों से पार पाने में एक वैश्विक उपलब्धि हासिल की गई। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल में सहयोग, आत्मविश्वास, साहस, करुणा का प्रदर्शन किया गया। -सुचित्रा इल्ला, संयुक्त एमडी, भारत बायोटेक
  • 100 करोड़ खुराक देने पर प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय विज्ञान की जीत बताया है। हाथ जोड़कर जय हिंद कहना चाहती हूं। -किरण मजूमदार शॉ, बायोकॉन
  • हमें यकीन है कि 100 करोड़ का आंकड़ा पाने के बाद अगले कुछ हफ्तों एवं महीनों में सभी पात्र लोगों के पूर्ण टीकाकरण की गति और तेज हो जाएगी। हम उपभोक्ता विश्वास में और सुधार देखेंगे। -दीपक सूद महासचिव, एसोचैम

...पर खतरा टला नहीं
टीकाकरण के 100 करोड़ पार होने के जश्न के बीच आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक निर्मल गांगुली ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। देश के कई राज्यों में अभी भी वायरस का प्रकोप है। जश्न ठीक है लेकिन महामारी खत्म नहीं हुई है। टीके की एक खुराक पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देती। ऐसे में हमारा लक्ष्य लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाने पर होना चाहिए। वे बताते हैं कि खतरा तब तक नहीं टल सकता है जब तक राज्यों में दैनिक संक्रमण के मामले दस हजार से कम नहीं आ रहे हैं।

दुनियाभर से मिलीं शुभकामनाएं...लक्ष्य दर्शाता है लोगों का सरकार में विश्वास

भूटान के प्रधानमंत्री लोते सेरिंग ने बधाई देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि लागों का सरकार में विश्वास है। एकजुटता और नेतृत्त्व पर विश्वास ही किसी भी देश की सफलता का राज है। भारत का पड़ोसी होने के नाते वे सुरक्षित महसूस करते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिदा राजपक्षे ने कहा है कि महामारी में कोई सुरक्षित तभी महसूस करता जब टीकाकरण की गति तेज हो। भारत ने अभियान के तहत एक नई उपलब्धि हासिल करने के साथ अपने लोगों को सुरक्षित करने का काम किया है। इस सफलता के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई जिन्होंने अथक प्रयास से ये कामयाबी हासिल की है।

सेशल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलवान ने भी भारत को इस कीर्तिमान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अमेरिका ने दी बधाई
भारत को शुभकामनाएं। ये लक्ष्य अद्धभुत है। कोरोना से भारत की लड़ाई दर्शाती है कि वो हिंद प्रशांत क्षेत्र में महामारी को काबू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। - एंटनी ब्लिंकन, विदेशमंत्री, अमेरिका

महामारी के दौर में टीके के उत्पादन और वितरण में भारत की भूमिका अकल्पनीय है। - वेंडी शेरमन, उप विदेशमंत्री, अमेरिका

थमती नहीं सियासत

सौ करोड़ टीके की उपलब्धि पर कांग्रेस नेता आपस में ही उलझ गए। शशि थरूर ने जहां इसका श्रेय सरकार को देने की बात कही, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने श्रेय को पीड़ित परिवाराें का अपमान बताया।

सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया, सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात। आइए, सरकार को श्रेय दें। दूसरी लहर के गंभीर कुप्रबंधन का सरकार ने आंशिक प्रायश्चित किया है। हालांकि, अपनी पिछली विफलताओं के लिए अब भी जवाबदेह है।

थरूर के ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता खेरा ने कहा, सरकार को श्रेय देना उन लाखों परिवारों का अपमान है, जो कुप्रबंधन के बाद के कोविड से पीड़ित हुए या अभी भी पीड़ित हैं। क्रेडिट मांगने से पहले, पीएम को उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस बोली- मौतों की जांच के लिए आयोग बने
कांग्रेस ने कोरोना से हुई मौतों की जांच के लिए आयोग के गठन की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि महामारी में सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से हुई मौतों का पता लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed