फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 crore approved for development of coronavirus vaccine in the country

Covid-19: देश में वैक्सीन के विकास के लिए 100 करोड़ मंजूर

Thu, 14 May 2020 07:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 May 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
100 crore approved for development of coronavirus vaccine in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कोरोना से जंग के लिए प्राइम मिनिस्टर सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन (पीएम केयर्स) फंड से 3100 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इसमें से 2000 करोड़ रुपये वेंटिलेटर की खरीद में इस्तेमाल होगा, वहीं 1,000 करोड़ रुपये प्रवासी मजदूरों के लिए खर्च किया जाएगा। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। यह कोष विशेष रूप से महामारी से लड़ने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन


इसकी स्थापना 27 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। रक्षामंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री इसकी संचालन समिति के सदस्य हैं। पीएम केयर्स से दी गई राशि से कोविड-19 से जंग के लिए देश में निर्मित 50 हजार वेंटिलेटर खरीदे जाएंगे। देश की कंपनियों से खरीदे जाने वाले ये वेंटिलेटर सभी राज्यों के सरकारी अस्पतालों को मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1,000 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। जिलों के कलक्टर और निगमायुक्त गरीब और प्रवासी मजदूरों के लिए रहने, खाने, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था करेंगे। राज्य की आबादी और संक्रमण को देखते हुए राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed