फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 trains to show Kargil war heroes brave saga

कारगिल युद्ध के शहीदों की वीर गाथा बताएंगी 10 ट्रेनें, लगाए गए विनाइल पोस्टर

Mon, 15 Jul 2019 03:06 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
10 trains to show Kargil war heroes brave saga
कारगिल युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने के मौके पर रेलवे इसे यादगार बनाने जा रही है। उसने इसकी गाथा ट्रेन के माध्यम से देश के हर हिस्से में पहुंचाकर नई पीढ़ी को प्रेरित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए उत्तर रेलवे की 10 ट्रेनों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। विनाइल रैपिंग से कोच पर कारगिल युद्ध से जुड़ी तस्वीरें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल के दफ्तर की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि यात्रियों को शहीदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस तरह की पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस होगी। इसके 15 जुलाई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टर सेना ने तैयार कराया हैं। विनाइल पोस्टर इसलिए लगाया गया है कि बाद में हटाने पर कोच का पेंट खराब नहीं होगा। इसमें दुर्गम पहाड़ियों के साथ ही अमर जवान ज्योति और सैनिकों के उत्साह को दिखाया गया है। पोस्टर पर ‘तुझे भूलेगा न तेरा हिंदुस्तान। नवचेतन, नवहर्षित, नवनिर्माण’ लिखा हुआ है। इस तरह से भारतीय रेलवे कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ऑपरेशन विजय’ के 20 साल, राजनाथ सिंह ने जलाई विजय मशाल  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से एक ‘विजय मशाल’ प्रज्ज्वलित की। इस मशाल को मोटरसाइकिल सवारों की एक टीम 11 कस्बों और शहरों से होते हुए 26 जुलाई को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक लेकर पहुंचेगी। इस बार ‘ऑपरेशन विजय’ की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मैं सेना के उन जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित करतेे हुए प्राणों का बलिदान दिया। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना और सम्मान भी व्यक्त करता हूं। 26 जुलाई को कारगिल विजय के 20 साल पूरे होने के मौके पर सेना दिल्ली और द्रास में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed