{"_id":"5f664686d67f2f11071d2bb5","slug":"10-percent-of-the-total-staff-strength-of-cooperative-and-private-banks-will-be-permitted-to-travel-by-suburban-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः सहकारी और निजी बैंकों के 10 फीसदी कर्मचारी भी लोकल ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः सहकारी और निजी बैंकों के 10 फीसदी कर्मचारी भी लोकल ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा
Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुंबई की लोकल ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र सरकार के अनुमोदन पर पश्चिमी और मध्य रेलवे ने सहकारी और निजी बैंकों के चुनिंदा 10 फीसदी कर्मचारियों को मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को पहले से ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इन 10 फीसदी चयनित कर्मचारियों को राज्य सरकार से क्यूआर आईडी कोड प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। तब तक, वैध पहचान पत्र वाले लोग टिकट खरीद सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ रेलवे ने कहा है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रण में किया सके। साथ ही आने वाले यात्रियों से रेलवे ने सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
पश्चिमी रेलवे ने एक बयान में कहा, राज्य सरकार द्वारा स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आवश्यक स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने का अनुरोध किया है।