{"_id":"601c68798ebc3e4c65642ce4","slug":"10-airports-will-be-privatized-in-third-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 10 हवाई अड्डों का होगा निजीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीसरे चरण में 10 हवाई अड्डों का होगा निजीकरण
Fri, 05 Feb 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
- फोटो : NewDelhiAirPort
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डों के निजीकरण के तीसरे चरण में अधिकतम 10 हवाई अड्डों का निजीकरण किया जाएगा। नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मीडिया कर्मियों को बताया कि तीसरे चरण में छह से दस हवाई अड्डों का निजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
हवाई अड्डा प्राधिकरण घाटे में चल रहे हवाई अड्डों के साथ एक लाभकारी हवाई अड्डे को भी बेचने की संभावना का परीक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हवाई अड्डों को निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले दूसरे चरण में सरकार ने 12 हवाई अड्डों के निजीकरण की मंजूरी दी थी। सरकार ने आने वाले दिनों में देश के 20 से 25 हवाई अड्डों के निजीकरण के संकेत दिए। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अगले लॉट में दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों के हवाई अड्डों का निजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन