फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   09 May 2026 Major Events

आज के दिन: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे शुभेंदु, आईपीएल में राजस्थान-गुजरात के बीच मैच

Sat, 09 May 2026 06:01 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 9 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
09 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 9 मई 2026 को जेष्ठ की कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण है। वहीं, आईपीएल में राजस्थान और गुजरात के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण 
पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को शपथ लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ दो दर्जन मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल लोक अदालत में सुनवाई 
सुप्रीम कोर्ट की पहल पर देशभर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार से नेशनल लोक अदालत की शुरुआत होने जा रही है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य आपसी सहमति के जरिए विवादों का समाधान कर लोगों को आसान और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। इस बार लोक अदालत को खासतौर पर डिजिटल और सुलभ बनाया गया है। पक्षकार अब अदालत में उपस्थित होने के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से भी अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगे। प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी समझौता कराने में सहयोग करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का बिजनौर दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर के दौरे पर रहेंगे।  इस दौरान मुख्यमंत्री धामपुर और नगीना तहसील के करीब 17 गांवों के शरणार्थियों को जमीनों के कागज सौंपेंगे। दरअसल, धामपुर और नगीना तहसील के 17 गांवों में रह रहे 3856 परिवारों को इनकी जमीनों पर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी थी। इससे अब ये किसान न केवल खेती कर पाएंगे, बल्कि अपनी गन्ने और गेहूं की फसल को सरकारी रेट पर शुगरमिल और गेहूं क्रय केंद्रों पर बेच पाएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का महाराष्ट्र दौरा
केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वहीं, शाम को पुणे में पुण्यभूषण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करता है। इसके साथ ही यह शहर के प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है।

किसान न्याय सत्याग्रह में शामिल होंगे चिब
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब  शनिवार को किसान न्याय सत्याग्रह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के डबरा अनाज मंडी में सबुह 10 बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम अमेरिका-भारत डील के खिलाफ है। 

आईपीएल में राजस्थान-गुजरात के बीच मुकाबला 
आईपीएल में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से जयपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed