फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   08 May 2026 Major Events

आज के दिन: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुग्राम दौरा, आईपीएल में दिल्ली और कोलकाता के बीच मुकाबला

Fri, 08 May 2026 06:42 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 08 May 2026 06:42 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 8 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
08 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 8 मई 2026 को जेष्ठ की कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुग्राम दौरा है। वहीं, आईपीएल में  दिल्ली और कोलकाता के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुग्राम दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सद्भाव यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस संबंध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यात्रा 8 मई को शाम 4 बजे सब्जी मंडी, हरी नगर, खांडसा रोड से शुरू होगी और एसडी स्कूल, खांडसा रोड पर समाप्त होगी। यात्रा के बाद राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र राज्य विदेश मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का दौरा

 केंद्र विदेश मामलों और वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शुक्रवार से  कोस्टा रिका गणराज्य, होंडुरास गणराज्य, बेलीज और डोमिनिका राष्ट्रमंडल की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। उनका दौरान 15 मई तक रहेंगा। कोस्टा रिका गणराज्य में, राज्य मंत्री 8 मई 2026 को सैन जोस में महामहिम  लौरा फर्नांडीज डेलगाडो के राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान, राज्य मंत्री कोस्टा रिका गणराज्य की सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगी। इन मुलाकातों में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होने और भारत-कोस्टा रिका साझेदारी को और मजबूत करने के क्षेत्रों की पहचान करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन

संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। आज दूसरा दिन है। इसका विषय 'नये क्षेत्र में सैन्य क्षमता' है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान इस सम्मेलन शामिल हुए । यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के साथ हो रहा है।

तिरुवल्ला डाक अदालत का आयोजन

तिरुवल्ला डाक मंडल में डाक सेवाओं से संबंधित जन शिकायतों के निवारण के लिए 8 मई, 2026 को सुबह 11:00 बजे तिरुवल्ला मंडल के डाकघरों के अधीक्षक के कार्यालय में मंडल स्तरीय डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।अदालत काउंटर सेवाओं, बचत बैंक संचालन, मनी ऑर्डर और अन्य संबंधित मुद्दों सहित विभिन्न डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों और याचिकाओं पर विचार करेगी।

आईपीएल में  दिल्ली और कोलकाता के बीच मुकाबला 

आईपीएल में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed