फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   05 October 2026 major event 2026

आज के दिन: सीईपीए बातचीत का पांचवां दौर शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई

Mon, 05 Oct 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 05 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
05 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 05 अक्तूबर 2026 को अश्विना माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज से सीईपीए बातचीत का पांचवां दौर शुरू होगा। इसके साथ हीमुख्य चुनाव आयुक्त अधिकारों को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन

सीईपीए बातचीत का पांचवां दौर शुरू
भारत और कनाडा के मुख्य वार्ताकार ओटावा में सोमवार से 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट' (CEPA) के लिए बातचीत का पांचवां दौर शुरू करेंगे। इसका मकसद इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करना है।  पांच दिन चलने वाली यह बातचीत 9 अक्तूबर को खत्म हो सकती है। बातचीत का चौथा दौर 18 सितंबर को यहां खत्म हुआ था। बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि दोनों देश इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का आज से भारत दौरा शुरू

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन सोमवार से तीन दिन के लिए भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और भारत-EFTA आर्थिक साझेदारी पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन के बीच सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत होनी है।इसके साथ ही पार्मेलिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे, जो उनके सम्मान में एक आधिकारिक भोज का आयोजन करेंगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस यात्रा के दौरान स्विस राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

 

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त अधिकारों को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अधिकारों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में सवाल उठाया गया है कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त अकेले उन शक्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो संविधान के तहत पूरे चुनाव आयोग को दी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ इस मामले को सुनेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पश्चिम बंगाल एसआईआर के मामले में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर से जुड़े मामले में सुनवाई करेंगा। बता दें कि बंगाल की वोटर लिस्ट में 27 लाख से ज्यादा लोगों के नाम कटे हैं। इसके साथ ही हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटने के लिए भाजपा या चुनाव आयोग नहीं, बल्कि खुद ममता बनर्जी जिम्मेदार है। 

दिल्ली यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई होगी। इस याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के करेंगी।

 

केईसी 2026 का आखिरी दिन

5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2026) का आज आखिरी दिन है।  नई दिल्ली में "प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता" विषय के तहत आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, वित्तीय विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय विचारकों को एक साथ आए। 

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिह सुकखू की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक को लेकर कर्मचारियों, बेरोजगारों और आम परिवारों की नजरें टिकी हैं। सबसे बड़ा फोकस नौकरियों के पिटारे पर रहने की संभावना है। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बैठक

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक करेंगे। इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 15 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में 10 जनपथ पर AICC सचिवों की बैठक बुलाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed