{"_id":"57038a9b4f1c1b0316c81111","slug":"when-three-contractor-enter-heaven","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ठेकेदार पहुंचे स्वर्ग","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
तीन ठेकेदार पहुंचे स्वर्ग
Updated Tue, 05 Apr 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
joke smiley
तीन भवन निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों की मौत के बाद वे तीनों स्वर्ग के दरवाजे पर मिले पहला पाकिस्तान का था दूसरा चीन का और तीसरा भारत का।
विज्ञापन
जैसे ही वे स्वर्ग के अंदर जाने लगे दूत ने उन्हें रोका और कहा,"अन्दर जाने से पहले आप तीनों को मैं बता दूँ कि अन्दर जाने वाले इस गेट की मरम्मत करनी है तो आप तीनों ही मुझे थोड़ा सा अनुमान लगाकर बताएं कि इस पर कितना खर्चा आ सकता है।"
विज्ञापन
सबसे पहले पाकिस्तानी ठेकेदार ने गेट को देखा और सोच कर बोला, "मेरे ख्याल से इसमें जितनी मरम्मत होनी है उस हिसाब से तो पूरा खर्चा 9000 रूपए आना चाहिए।"
विज्ञापन
दूत ने उसे पूछा,"कि ये किस तरह से इतना अनुमान लगाया आपने, ठेकेदार ने कहा 3000 रूपए का मैटीरीअल, 3000 रूपए मजदूर के और 3000 का मुनाफा।"
दूत ने चीन के ठेकेदार को कहा कि, "तुम अपना अनुमान लगाओ।"
थोड़ी देर उसने भी गेट को देखा और बोला, "33000 रूपए दूत ने कहा ये किस तरह हुआ।"
चीन का ठेकेदार बोला, "11000 का मैटीरीअल, 11000 मजदूरों के और 11000 का मुनाफा।"
जब दूत ने भारत के ठेकेदार को पूछा तो उसने बिना किसी निरीक्षण के झट से कह दिया 29000 रूपए।
दूत ने पूछा, "किस हिसाब से आपने ये अनुमान लगाया।"
ठेकेदार बोला, "10000 आपके 10000 मेरे और....
9000 रूपए पाकिस्तानी ठेकेदार को दे देते है वह 9000 में बहुत अच्छा काम कर लेगा।"