Today Funny Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है, बहू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Today Funny Jokes: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है।
उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
Jokes in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
आज के मजेदार जोक्स: मम्मी- बेटा एग्जाम की सब तैयारी हो गई? बेटा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
मीता- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
नीता- अरे! क्यों?
मीता- चिंता से यार।
नीता- किस बात की चिंता है यार?
मीता- बोला न, बाल झड़ने की... पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ...