Viral Jokes: माना जाता है कि खुलकर हंसना एक प्राकृतिक अद्भुत औषधि है। यह न सिर्फ हमारे तनाव को कम करता है बल्कि हमारी जिंदगी को खुशहाल भी बनाता है। हंसी एक तरह का ऐसा योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप हंसते रहते हैं तो मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। दरअसल, हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिसमें जब आप किसी हंसते हुए देखते हैं तो अपने आप मुस्कुराने लगते हैं, जिससे आसपास सकारात्मक माहौल बन जाता है। यही वजह है कि हम आपके लिए रोज कुछ वायरल चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Chutkule: देवर- आप अच्छी चटनी कैसे बना लेती हैं? भाभी का जावब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल
हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव कम होता है। यह एक बेहतरीन व्यायाम है जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
देवर- मैच वाला चैनल लगाओ भाभी
भाभी- नहीं देवर देख लूंगा।
भाभी- क्या देख लोगे?
देवर- यही चैनल जो आप देख रही हो...
बेटा (अपनी मां से)- मम्मी, आज मेरे दोस्त घर आ रहे हैं...
प्लीज मेरे सारे खिलौने अपनी अलमारी में छुपा दो।
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं...?
बेटा- नहीं, वो अपनी चीजें पहचान लेंगे ना...!
साली ने जीजा से सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
जीजा ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
साली- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा।
जीजा जी- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे।
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गई