फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: एक दिन में बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, मां का जवाब सुनकर बेटे की बोलती हुई बंद

Wed, 10 Sep 2025 08:48 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 10 Sep 2025 08:48 PM IST
सार

Jokes In Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....


बेटा- मां, मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा,
आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख, नालायक....

मां- तेरी 700 रुपये की किताबें आईं हैं,
कभी खोल के भी देखी हैं तुने?
बेटा- 20 हजार का मोबाइल भी लिया है, 
कभी चैन से चलाने दिया है, आपने?
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक महिला पंडित के पास गयी और बोली- मेरे दो प्रेमी हैं, 
उनमे से मेरी शादी किससे होगी? कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा किस्मत वाला कहलाएगा.....
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो, आज कुछ अलग बात करो न
पति- क्या बोलूं?
पत्नी- जो भी मुझे देखकर तुम्हें याद आए
पति- रहने दो
पत्नी- प्लीज बोलो न
पति- भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावे....


Funny Chutkule: टीचर- बारिश होने के बाद बिजली क्यों चमकती है? चिंटू ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- क्या परेशानी है, तुम्हे?
राजू- मैं क्यूं बताऊं? तुम देखो मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर तुम हो या मैं
डॉक्टर- नर्स, इसको ओटी में ले जाकर लेफ्ट वाला फेफड़ा और
किडनी दोनों निकाल लो, सड़ गई हैं
राजू- दिमाग तो सही है, डॉक्टर साहब
मेरी टांग में दर्द है
डॉक्टर-  चुपचाप बैठ, डॉक्टर तुम हो या मैं....

चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....
विज्ञापन
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik
शराब पी कर एक आदमी देर रात अपने घर का दरवाजा खटखटाता है उसकी पत्नी दरवाजा खोलती है
पति -कौन हैं आप? 
पत्नी- मुझे भूल गए
पति- नशा हर गम को भुला देता है, बहन......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed