फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi

जब भिखारी ने पप्पू की बोलती की बंद, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट

Wed, 22 May 2019 08:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 22 May 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------

अध्यापक ने कपिल से कहा - जो काम तुमने नहीं किया,
उसके लिए तुम्हें सजा नहीं दी जाएगी

कपिल - धन्यवाद सर ! 
आज मैं होमवर्क करना भूल गया हूं!!! 

Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
जोक्स

एक छात्र ने गणित के अध्यापक से कहा - सर ! 
अंग्रेजी के अध्यापक तो अंग्रेजी में बातें करते हैं 
आप भी गणित में बात क्यों नहीं करते? 
गणित अध्यापक - ज्यादा तीन-पांच न कर 
फोरन नौ-दो ग्यारह हो जा, 
नहीं तो चार पांच रख दूगां तो छठी का दूध याद आ जाएगा!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
1 - फोटो : YouTube

शिक्षक ने क्लास में लड़के की कॉपी जांचते हुए उससे कहा- 
मुझे आश्चर्य होता है कि तुम अकेले इतनी सारी गलतियां करते हो ?

लड़के ने खड़े होकर कहा - यह सब गलतियां मैंने अकेले नहीं की हैं सर, 
मेरे पिता जी ने भी इसमें मुझे मदद दी है!!!  

विज्ञापन

Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
जोक्स

डॉक्टर मरीज से - तुम दिन में कितनी सिगरेट पीते हो?

मरीज - जी 20

डॉक्टर - देखो अगर मुझसे इलाज करवाना हो तो तुम्हें सिगरेट से परहेज करना होगा, 
एक काम करो... एक नियम बना लो, 
सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पिओगे।

मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू करवाया।

कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ्य एकदम सुधर गया।

डॉक्टर - देखा मेरे बताए गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ्य कितना सुधर गया। 

मरीज - लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है...!!! 

Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
जोक्स

पत्नी - इतना लेट कैसे ?

पति - वो क्या हो गया ना कि एक आदमी की 1000 रुपये की नोट गुम हो गयी थी

पत्नी - अच्छा... तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे?

पति - अरे नहीं... मै उस नोट पे खड़ा था...!!! 

Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
joke smiley

चिंटू आराम से बैठा था।

मींटू (चिंटू से) - कुछ काम करो।

चिंटू (मींटू से) - मैं गर्मियों में काम नहीं करता हूं।

मींटू - और सर्दियों में?

चिंटू - गर्मियां आने का इंतजार! 

Jokes teacher student jokes in hindi majedar chutkule in hindi
joke

पप्पू - तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है. 

भिखारी - क्या आपने भीख मांगी है?

पप्पू - नहीं 

भिखारी - फिर यह बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि यह बुरा काम है...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed