पप्पू ने बताया- शादीशुदा लोग त्योहार के बदले क्या मनाते हैं? पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
संता रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया...
जैसे ही दरवाजा खटखटाया...
सपना - कौन है?
संता - मैं हूं
सपना - मैं कौन?
संता - अरे उल्लू की पट्ठी, तू सपना और कौन!!!
पप्पू ने कस्टमर केयर को फोन किया...
पप्पू - मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है,
इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है...
कस्टमर केयर - अच्छा, आपका प्लान क्या है?
पप्पू - अभी तो मार्केट आया हुआ हूं
शाम को दारू पिऊंगा…
आप अपना बताइये?
कस्टमर केयर बेहोश...
एक आदमी दूसरे से - भाई ये खुशियां क्या होती हैं?
दूसरा - पता नहीं भाई!
मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी…!!!
पत्नी (बड़े प्यार से) - सुनिए जी, मेरी स्किन बहुत ऑयली ऑयली सी हो गयी है…
बताइये न, मैं क्या लगाऊं?
पति - ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई...
पप्पू - त्योहार तो कुंवारे मनाते हैं...
शादीशुदा लोग तो हर रोज
बीवी को ही मनाते हैं...!!!