पप्पू ने नहीं किया होमवर्क, मास्टर ने पूछा तो दिया ये धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्रीयां ले लो...
लेकिन रेस्टोरेंट के दरवाजे पर Push और Pull लिखा देखते हो तो...
.
.
.
2-3 सेकेंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि
दरवाजा धकेलना है कि खींचना है...!!!
पप्पू नहाने के लिए बाथरूम की तरफ बढ़ ही रहा था कि...
न्यूज चैनल पर ठंड से तीन लोगों की मौत खबर सुनी...
खबर सुनकर पप्पू ने वापस कपड़े पहन लिए और बोला...
अरे भाई, जिंदा रहे तो गर्मी में चार बार नहा लेंगे...!!!
मास्टर जी - तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया?
पप्पू - मैं हॉस्टल में रहता हूं ना...
मास्टर जी - तो...?
पप्पू - हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं,
हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!!!
फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई...