जब पप्पू ने बताई 'जो डर गया, वो मर गया' कहावत कैसे बनी? जानकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
एक बाबा औरतों पर ज्ञान दे रहे थे...
औरतों के पास यदि अलादीन का चिराग होता तो...
.
.
.
जिन्न या तो मेथी छांट रहा होता या फिर मटर छिल रहा होता...!!!
पत्नी - प्यार क्या है?
.
.
.
पति - इतनी ठंड में कोई आपकी गर्दन पर ठंडे-ठंडे हाथ लगा दे
फिर भी आप उसे गालियां ना दो...
बस यही प्यार है...!!!
पप्पू - 'जो डर गया, वो मर गया' कहावत कैसे बनी?
गप्पू - मुझे नहीं पता। तू बता।
पप्पू - जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम 'जो' था और
दूसरे का नाम 'वो'। एक रात 'जो' को बाथरूम में भूत दिखा।
'जो' डर गया और उसने 'वो' को आवाज लगाई।
'वो' दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
'वो' मर गया। बस तभी से ये कहावत बन गई कि 'जो डर गया, वो मर गया'!!!