पप्पू ने बताया कैसे हम अपनी संस्कृति धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं, पढ़िए ये मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पप्पू अपने दोस्त से कह रहा था...
पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं...
हमने तो आज साफ-साफ कह दिया...
सर्दी बहुत है, बर्तन दोपहर में माजूंगा...!!!
मरीज - डॉक्टर साहब आपने पर्चे के पीछे जो दवा लिखी थी,
वो कहीं नहीं मिल रही है...!
.
.
.
डॉक्टर - ये दवा नहीं है बे, पेन चलाकर देखा था...!!!
पप्पू - मुझे लगता है धीरे-धीरे हम अपनी संस्कृति खो रहे हैं...!
गप्पू - वो कैसे?
पप्पू - अरे यार, कल मैं एक शादी में गया था,
वहां देखा कि फूफा बिना मुंह फुलाए घूम रहे थे...!!!