सुबह जल्दी उठने का फायदा जान हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
परीक्षा में सवाल आया था....
चैलेंज किसे कहते हैं?
.
.
पप्पू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया
और आखिरी पेज पर लिखा-
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...!!!
लड़की - तुम मेरी फीलिंग्स कभी नहीं समझते यार...!
.
.
.
लड़का - मैं तो खुद की हैंडराइटिंग नहीं समझ पाता,
फीलिंग्स कैसे समझूंगा...!!!
पप्पू - सुबह जल्दी उठने का एक फायदा है।
गप्पू - वो क्या...?
पप्पू - देर से उठने वालों को
ताने मार सकते हैं...!!!