औरतें प्यार करने वाले को भूल सकती हैं, लेकिन... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
लड़की - मुझे 40 मार्क्स मिले हैं टेस्ट में!
मां - फोन नहीं होता तो पूरे 100 मार्क्स आते...!
लड़की - पर टेस्ट ही 40 मार्क्स का था...!!!
खतरनाक प्रपोजल...
लड़का - तुम्हारी शक्ल बिल्कुल मेरी बीवी जैसी है!
लड़की - तो तुम शादीशुदा हो...?
लड़का - नहीं...!!!
औरतें प्यार करने वाले को भूल सकती हैं...
.
लेकिन...
.
किसी की शादी में अपने जैसी साड़ी
पहनने वाली औरत को कभी नहीं भूल सकतीं...!!!