जोक्स: पप्पू की गर्दन में दर्द था, फिर डॉक्टर ने लिख कर दी धमाकेदार दवाई
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
देव और पतिदेव में क्या फर्क है?
देव की आरती- सुखकर्ता... दुखहर्ता...
और पतिदेव की आरती-
ऐसाकर्ता... वैसाकर्ता...
यह नहीं करता, वो नहीं करता...!!!
एक चोर चोरी करके घर से जा ही रहा था
कि बच्चे की आंख खुल गई...!
.
.
बच्चा बोला- स्कूल बैग भी ले जा कमीने,
वरना शोर मचा दूंगा...!!!
पप्पू की गर्दन में दर्द था...
डॉक्टर ने दवाई लिख कर दी!
.
पप्पू ने जब मेडिकल शॉप पर
जाकर पर्ची दिखाई तो पता चला...
उसपर लिखा था- लंबी तार वाला चार्जर ले लो...!!!