पप्पू ने गप्पू के साथ मिलकर बांटा भयानक दर्द, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पप्पू मंदिर गया... एक बाबा ने कहा-
10 रुपये दे बच्चा...
पप्पू ने 10 रुपये निकाल कर दे दिए!
बाबा ने कहा - मैं खुश हुआ,
मांग क्या मांगता है?
पप्पू बोला - मुझे 100 रुपये दे दो...!!!
लड़की - मेरी शादी में तो आओगे ना?
.
.
.
लड़का - पगली हमने तो 50 किलोमीटर
दूर तक के भंडारे नहीं छोड़े,
तू तो फिर भी कभी अपनी थी...!!!
पप्पू - आओ मिलकर हम दोनों दर्द बांटते हैं!
गप्पू - लेकिन कैसे...?
पप्पू - तुम दरवाजे में अपनी उंगली दो,
मैं दबाता हूं,
फिर हम दोनों मिलकर चिल्लाएंगे...!!!