फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes majedar chutkule teacher student jokes in hindi husband wife jokes in hindi

पप्पू ने मास्टर के सवाल का दिया ऐसा धमाकेदार जवाब कि हुई जोरदार कुटाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 10 Aug 2019 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Jokes majedar chutkule teacher student jokes in hindi husband wife jokes in hindi
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------------------- 

सुबह से बीवी चाकू लेकर पप्पू के पीछे-पीछे दौड़ रही थी...

किसी ने पूछा - क्या हुआ पप्पू? 

पप्पू - अरे यार मैंने तो मजाक में कहा था
'दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा', इसने तो सीरियसली ले लिया...!!!

Jokes majedar chutkule teacher student jokes in hindi husband wife jokes in hindi
joke

एक पत्नी अपने पति के घर आने के बाद ही खाना खाती थी।
सारी मोहल्ले की औरतें उसका बड़ा सम्मान करती थीं।

कहती थीं- तुम महान हो, पतिव्रता हो, सती हो, देवी हो, साध्वी हो।
भारतीय संस्कृति की पुजारिन हो।
हमारी प्रेरणा हो।
इस कलयुग में आदर्श नारी हो।

एक दिन एक औरत ने कहा- आप इतनी तपस्या कर कैसे लेती हो?

वो बोली- मजबूरी है, जब मेरे पति आते हैं, 
और खाना बनाते हैं, तभी तो खाऊंगी...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes majedar chutkule teacher student jokes in hindi husband wife jokes in hindi
joke smiley

शादी के अगले दिन ही अचानक पति

अपनी बीवी को पीटने लगा।
लोगों ने पूछा- क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, 
मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।

बीवी रोते हुए गुस्से में बोली - वो ताबीज नहीं, टी बैग है।

विज्ञापन

Jokes majedar chutkule teacher student jokes in hindi husband wife jokes in hindi
joke

मास्टर जी - बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है? 

.
.
.
पप्पू - हम भी तो जमीन पर चलते हैं, 
छिपकली ने कुछ बोला क्या? 

फिर हुई पप्पू की जोरदार कुटाई!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed