फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi

जब छात्र ने सुनाई खतरनाक शायरी, तो मास्टरजी बेहोश होते-होते बचे...पढ़िए मजेदार चुटकुले

Wed, 27 Feb 2019 07:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Feb 2019 07:36 PM IST
Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 




बीवी - कल जो भिखारी आया था, बहुत कमीना है!
पति - क्यों?
बीवी - कल उसको खाना दिया था और आज 
मुझे किताब देकर गया है... 
'खाना पकाना सीखें' 

----------------------------------------

पति- ये कैसी दाल बनाई है? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है। 

तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, 
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं?

पत्नी (बेलन दिखाते हुए) - पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं... 
पानी में डुबो-डुबो कर रोटी खा रहे हो।  

Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi

एक युवक ने सिगरेट का पैकेट खरीदा...

चेतावनी लिखी थी - धूम्रपान से दस्त हो सकते हैं !

युवक वापस दुकान पर गया और बोला...
ये कौन सा पैकेट दे दिया भाई ??
वो कैंसर वाला ही दे...!!!

Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi
joke smiley

शराबी मरने ही वाला था कि उसके सामने 
शिव जी प्रकट हुए।

शिव जी - तुम्हारी कोई अंतिम इच्छा है तो बताओ।

शराबी - प्रभु अगले जन्म में दांत चाहे एक ही देना, 
पर लीवर पूरे 32 देना...!!! 

विज्ञापन

Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi
जोक्स

मायके से हमारी मैडम फोन पर 
बोलीं - क्या तुम हमें याद करते हो...??
.

.

.

हमने कहा - 'पगली' याद करना इतना आसान होता तो 
दसवीं में टॉप ना कर जाते...!!! 

Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi
jokes

इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा - तुम्हारा नाम क्या है...???
आवेदक - विजय दीनानाथ चौहान...!!!

इंटरव्यू लेने वाला - लेकिन फॉर्म में तो तुमने अपना नाम वीरेन्द्र सिंह लिखा है?

आवेदक - फिर क्यों पूछ रहे हो...? 

----------------------------------------  

टी टी - ये विकलांग लोगों का डिब्बा है, इसमें क्यों 
सफर कर रहे हो...???

पप्पू - जी सर मेरे साथ ये है...!!

टी टी - ये तो आम है।

पप्पू - हां लेकिन ये लंगड़ा आम है...!!! 

Jokes majedar chutkule student teacher jokes in hindi
जोक
शादी में एक खूबसूरत लड़की पप्पू से 
कहने लगी - क्या आप डांस करना 
पसंद करोगे...?

पप्पू ने खुश होते हुए कहा...
हां-हां क्यों नहीं...

लड़की - तो फिर मैं आपकी कुर्सी 
ले जाऊं...??? 

---------------------------------------- 

मास्टर - बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ...

छात्र - 'मोटा मरता मोटी पे, 
भूखा मरता रोटी पे,

मास्टरजी की दो बेटी और 
मै मरता हूं छोटी पे...!!!

मास्टर जी बेहोश होते-होते बचे...!!!

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed