पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंचा, फिर हुआ कुछ ऐसा... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
एक पत्नी ने अपने पति को
ये कहकर चुप करा दिया …..
ज़्यादा होशियार मत बनो..
जितना दिमाग तुम्हारे पास है उतना तो मेरा हमेशा ख़राब रहता है।
पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंचा..
पत्नी ने गुस्से में कहा- अब सुबह के सात बजे किसलिए आए हो?
पति- सुबह को किसलिए आते हैं, नाश्ता करने के लिए पागल...
टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है...
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए...
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े...
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है...
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है...