पति ने कहा- मैं साधु बन जाऊंगा, फिर पत्नी ने पूछा मजेदार सवाल, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
10वीं की क्लास चल रही थी...
अंग्रेजी के टीचर ने पूछा - बता रे गोलू It कब इस्तेमाल होता है?
गोलू - सर, घर पर खाना बनाते वक्त...!!!
दो बातें आज तक समझ नहीं आई...
पहली - जिसने पहली बार घड़ी बनाया, उसने समय कैसे मिलाया होगा!
.
और...
.
दूसरी - जिसने पहली बार दही जमाया वो जावण (जोड़न) कहां से लाया होगा...!!!
पति - अगर तुमने ज्यादा परेशान किया तो मैं साधु बन जाऊंगा।
पत्नी - नॉर्मल साधु या नागा साधु?
पति - क्यों?
पत्नी - अगर नॉर्मल साधु बनना है तो मैं आपकी पैकिंग करूं...
और
अगर नागा साधु बनना है तो फटाफट कपड़े उतारो और निकल लो...!!!