जोक्स: जान लीजिए कुंवारे ने मंदिर में भगवान से क्या मांगा?
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था...
पति - तुमसे शादी करने से अच्छा तो
मैं कुंवारा ही रहता...!
पत्नी - मैंनें भी अपनी मां की बात
मान ली होती तो अच्छा होता!
पति - क्या कहती थी तुम्हारी मां?
पत्नी - कहती थी, मत कर इस लड़के से शादी!
पति - हे भगवान, मैं आज तक उस भली औरत को
बुरा समझता रहा, जो मुझे बचाना चाह रही थी...!!!
लड़का - मैं आपकी बेटी को 12 साल से चाहता हूं!
.
.
.
लड़की का पिता - तो अब क्या पेंशन लेने आए हो...!!!
एक कुंवारा मंदिर में भगवान से प्रार्थना कर रहा था...
.
हे भगवान, कब तक पलंग के दोनों तरफ से
उतरता रहूंगा...
दूसरे तरफ से भी उतरने वाली दे दो...!!!