आज तब तक पीएंगे जब तक वो सामने वाले तीन पेड़... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
दुकानदार - क्या चाहिए?
ग्राहक - मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए,
हिम्मत चाहिए, अक्ल भी चाहिए!
दुकानदार (कर्मचारी से) - साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो
और मूंगदाल का पैकेट दो पांच वाला...!!!
एक शराबी अपने दोस्त से...
.
आज तब तक पीएंगे जब तक वो सामने वाले
तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें!
.
बार टेंडर -
बस करो कमीनो...
सामने एक ही पेड़ है...
अब क्या जंगल बनाओगे...!!!