दुनिया के तीन सबसे बड़े सत्य जानते हैं आप... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
शराब तो बेकार में बदनाम है...
.
वरना नशा तो...
.
.
मोबाइल में भी कम नहीं है...!!!
देश की सबसे बड़ी अंधश्रद्धा...
.
.शादी कर दो...
.
लड़का सुधर जाएगा...!!!
दुनिया के तीन सबसे बड़े सत्य...
.
बहू, नारियल और दामाद...
.
.
कैसे निकलेंगे, कोई नहीं जानता...!!!