गांववालों ने सबके सामने नेताजी की कर दी बेइज्जती, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही
पढ़े-लिखे लड़के से हो गई!
एक दिन लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया,
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी
एक निवाला गले में अटक गया।
वह खांसते-खांसते मर गया!
किसी ने पूछा क्या हुआ था- लड़की बोली...
अब क्या बताऊं, पानी भी नहीं मांग सके,
वाटर वाटर कहते हुए ही मर गए...!!!
ताजा शोध में पाया गया है कि...
इंसान अपने पूरे जीवन में एक बार...
.
.
.
जरूर कहता है कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा...!!!
नेता जी एक गांव में जाते हैं...
गांववाले - सर, हमारी दो समस्याएं हैं!
नेता जी - पहली बताओ...
गांववाले - हमारे गांव में कोई डॉक्टर नहीं है।
नेता जी मोबाइल पर कुछ देर बात करते हैं और
गांववालों से कहते हैं कि तुम्हारी ये समस्या तो
हल कर दी मैंने! दूसरी बताओ...
गांववाले - हमारे गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है...!!!