बेटे की धमाकेदार बात सुन मां के उड़े होश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पत्नी - आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो,
हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं!
पति - अब क्या चोरी हो गया?
पत्नी - वहीं तौलिया जो हम शिमला के होटल से
चोरी करके लाये थे...!!!
घर जमाई - आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास - ऐसा क्यों?
घर जमाई - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!!!
एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...
मां ने पूछा - बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम?
लड़का - मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं!
मां - अच्छा, वो कैसे?
लड़का - ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है तो
सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!!!
मां के उड़े होश...