सुहागरात को ही पति ने दे दिया तलाक, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
मैंने दरवाजा खोला तो...
उसकी आंखों में आंसू, चेहरे पर हंसी थी...
और दिल में बेबसी थी...
पगली ने पहले नहीं बताया कि
दरवाजे में उसकी ऊंगली फंसी थी...!!!
एक आदमी अपनी पत्नी और 10 बच्चों के साथ
अपने दोस्त के घर डिनर पर गया!
दोस्त इतना बड़ परिवार देखकर बोला-
लज्जा नहीं आई?
आदमी - नहीं, कल उसकी परीक्षा है ना...!!!
वकील - ऐसा भी क्या हुआ कि सुहागरात को ही तलाक देना पड़ा?
.
.
.
आदमी - मैंने कहा कि घूंघट उठाओ,
तो वो बोली- आप उठाओ ना...!
मैं उसी वक्त समझ गया कि ये औरत कामचोर है...!!!