जब पप्पू ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से भागा, क्योंकि नर्स ने... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर
अपनी कार की ओर आता एक भिखारी देखा...
.
उसने भिखारी को गौर से देखा और बोली-
तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है,
क्या मैंने तुम्हें पहले कहीं देखा है?
.
भिखारी - मेम साहब, हम दोनों फेसबुक पर फ्रेंड हैं...!!!
बहुत मजा आता है...
जब सोते हुए इंसान को...
.
.
जगा कर पूछो- अरे भाई सो रहा है क्या...!!!
पैसा आएगा, चला जाएगा...
.
खुशियां आएंगी, चली जाएंगी...
.
.
एक मोटापा ही सच्चा दोस्त है,
जो आकर जाता नहीं...!!!
गप्पू - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से क्यों भाग आए?
.
पप्पू - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो,
कुछ नहीं होगा... ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
.
गप्पू - तो इसमें डरने वाली कौन सी बात थी?
सही तो कह रही थी नर्स...
.
पप्पू - यार वो ये तो बात मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी...!!!