जोक्स: ये धमाकेदार शायरी आपको कर देगी लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक परेशान आदमी...
किसी चीज की खोज अगर कुत्तों के बजाय
मच्छरों से कराई जाए तो शायद
सफलता जल्दी हाथ लग जाएगी...
.
क्योंकि...
.
ये पता नहीं कैसे रजाई तक में घुस जाते हैं...!!!
पप्पू - पापा क्यों न हम एक कुत्ता पाल लें!
.
.
.
पापा - क्यों, तू घर छोड़कर जा रहा है क्या...!!!
अर्ज किया है...
जरा गौर फरमाइए...
जब देखा उन्होंने तिरछी नजर से,
कसम खुदा की, मदहोश हो गए हम!
.
पर...
.
जब पता चला उनकी नजर से परमानेंट ही तिरछी है,
वहीं खड़े-खड़े बेहोश हो गए हम...!!!