जोक्स: संता-बंता के बीच हुई बातचीत को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
पप्पू - चैटिंग किसे कहते हैं?
गप्पू - पता नहीं, तुम ही बताओ।
पप्पू - जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे बिना ही एक दूसरे को पकाते हैं,
आधुनिक समाज में उसे ही चैटिंग कहते हैं...!!!
पापा - बेटा 5 के बाद क्या आता है ?
बेटा - 6 और 7 पापा
पापा - शाबाश बेटा मेरा तो बहुत
इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद
बेटा - 8, 9, 10
पापा- और उसके बाद ?
बेटा - और उसके बाद
ग़ुलाम, बेगम और बादशाह...!!!
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा) - मैं 6 केले खा सकता हूं।
बंता ने हंसते हुए जवाब दिया - गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा ?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।