बीवी की धमाकेदार बात सुन पति के छूटे पसीने, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक बार 10 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया!
.
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने
कंपाउंडर से कहा- देखो कोई औजार
तो नहीं छूट गया पेट में...!
.
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन
डॉक्टर वर्मा नहीं दिखाई दे रहे...!!!
अगर कोई आदमी अपनी पत्नी के लिए
कार का दरवाजा खोल रहा है तो
समझ जाओ कि...
.
.
या तो कार नई है या फिर बीवी...!!!
अभी छत की तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था कि
बीवी बोली- कहां जा रहे हो...?
.
पति - चिड़िया को दाना देने...!
.
बीवी - तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए
मायके गई है, नीचे आ जाओ...!!!