पत्नी ऐसी चिल्लाई कि पति की हो गई बोलती बंद, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई...
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है?
पप्पू - मैडम 73 रुपये लीटर!
महिला - ठीक-ठाक लगा लो भईया,
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है!
पप्पू (गुस्से में) - ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है...!!!
दुख क्या है?
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना!
खुशी क्या है?
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि
अभी पांच घंटे और सोना है!
डबल खुशी क्या है?
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है...!!!
पति - ये क्या तुम एक और सूट ले आयी?
अभी परसों ही तो...
तभी पत्नी चिल्लाकर बोली - क्या परसों?
बोलो... बोलो क्या कहा तुमने?
रूक क्यों गए?
क्या परसों...?
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना, बताओ क्या परसों?
पति - कुछ नहीं, मैं बस ये कहा रहा था कि
परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली,
आज तो दो ले आती...!!!