पप्पू की गर्लफ्रेंड ने कह दी ऐसी बात कि पड़ गए लेने के देने, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पत्नी - तुम्हारे इस नरक में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई।
लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किये होंगे।
पति - तो अब तो अच्छे कर लो।
मायके जाओ और मेरे घर को स्वर्ग बनाओ...!!!
फिर हुई पतिदेव की जोरदार कुटाई...
जेलर - सुना है तुम शायर हो? कुछ सुनाओ फिर...
.
.
.
कैदी - गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खतम तुम्हारी...!!!
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया।
पप्पू - बोलो बेबी, क्या मंगाऊं?
गर्लफ्रेंड - मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एंबुलेंस!
पप्पू - अरे एंबुलेंस क्यों?
गर्लफ्रेंड - पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है...!!!