घर में घुसते ही पत्नी ने उतारा पति का भूत, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां
आपस में बातें कर रही थीं...
पहली लड़की - यार, मेरे पापा ने कहा है कि
इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो
तेरी शादी कर दूंगा!
दूसरी लड़की - तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की - बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है...!!!
दूधवाले ने एक महिला को साइकिल से टक्कर मार दी...
महिला (गुस्से में) - दिखता नहीं क्या, अंधे...?
दूधवाला - मैडम सॉरी, आज सुबह से आप तीसरी महिला हैं,
जिसे हमारी साइकिल से टक्कर लगी है!
महिला (इतराते हुए) - ओह्हो, कोई बात नहीं... लेकिन
यह तो बताओ कि तीनों में सबसे सुंदर कौन है?
दूधवाला - जी मैडम आप...!
महिला - सच्ची... ले एक टक्कर और मार ले...!!!
पति (घर में घुसते ही) - नमस्कार भाभीजी, ध्यान रखना...
.
.
पत्नी - पागल हो गए हो क्या, पत्नी हूं तुम्हारी...
चुनावी नशा तुम्हारा उतरा नहीं अभी तक,
लगता है भूत उतारना पड़ेगा...!!!