संता ने बंता से कह दी ऐसी धमाकेदार बात कि उड़ गए होश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने?
पति (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे?
पति - कहीं तो नहीं गया था, वहीं रूका था।
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का...
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका?
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या?
पत्नी - सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!!!
मास्टर जी - बताओ, कुत्ता पूंछ क्यों हिलाता है?
.
.
.
पप्पू - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि
वो कुत्ते को हिला सके...!!!
संता - हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
बंता - वो क्यों?
संता - हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है!
हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो
उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें...!!!