पति की धमाकेदार बात सुन पत्नी को आ गया चक्कर, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
बेटे ने अपनी मां से पूछा - कंप्यूटर इतने स्मार्ट क्यों होते हैं?
.
.
.
मां ने बड़ा सुंदर सा जवाब दिया - क्योंकि, वो
अपनी मदरबोर्ड की सुनते हैं।
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
.
.
.
दूसरे बच्चे ने कहा - हां , अगर वह हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!!!
पति - आज बाहर खाना खाएंगे!
पत्नी - ठीक है, मैं दो मिनट में तैयार होकर आती हूं।
पति - ठीक है, फिर मैं बाहर चटाई बिछाता हूं...!!!