जोक्स: बच्चे ने मम्मी से कह दी एक धमाकेदार बात, जानकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पिता (बेटे से) - देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत हैं कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन फिर हार जाओगे।
बेटा - बस पिताजी! मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा...!!!
मनोज - पापा, आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा - नहीं बेटा।
मनोज - बादल, बिजली और शोर से?
पापा - बिल्कुल नहीं।
मनोज - इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!!!
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी - नहीं, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं तो सब
यही कहते हैं कि हे भगवान फिर आ गया...!!!