जोक्स: मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? जान लीजिए इसका मजेदार जवाब
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है-
क डबल रूम चाहिए...
होटल मैनेजर - लेकिन सर आप तो अकेले हैं।
पप्पू - हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि
बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं...!!!
मुकेश - डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है।
डॉक्टर - क्या?
मुकेश - बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता!
डॉक्टर - और ऐसा कब होता है?
मुकेश - फोन पर बात करते वक्त...!!!
लड़की ने पप्पू से पूछा - मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए
या शादी के बाद?
.
.
.
पप्पू ने कहा - कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए...!!!