किसी से बहस करने को पूरी जिंदगी कम पड़ जाती है, इसलिए... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
अच्छे कर्म करो...
.
फल का क्या है...
.
वो तो...
.
बाजार से भी ले सकते हो...!!!
किसी को तकलीफ में देखकर जरूर हंसें...
.
ताकि वो अपनी तकलीफ को भूलकर...
.
.
आपको गाली देने में बिजी हो जाए...!!!
किसी से बहस करने को पूरी जिंदगी...
.
कम पड़ जाती है, इसलिए...
.
.
दो-चार थप्पड़ मारो और...
निकल लो...!!!