जोक्स: इंसान का दिमाग पूरी जिंदगी में सिर्फ दो बार ही काम करना बंद करता है!
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
कल क्या होगा किसी को नहीं पता!
इसलिए अपनी चैट और मैसेज
डिलीट करके सोएं...
.
कहीं बाद में लोग ये न बोलें...
.
ऐसे लगते तो नहीं थे...!!!
इस मिलावट के जमाने में भी सिर्फ...
बिजली विभाग ही है जो शुद्ध माल बेचता है!!
.
.
विश्वास न हो तो कभी हाथ लगा कर देख लो...!!!
पप्पू - पता है, इंसान का दिमाग पूरी जिंदगी में
सिर्फ दो बार ही काम करना बंद करता है!
.
गप्पू - अच्छा... कब-कब?
.
पप्पू - पहला परीक्षा देते समय और दूसरा
बीवी पसंद करते समय...!!!