जोक्स: झगड़ा होने के बाद पत्नी ने कही ऐसी बात, सुनकर बेचारे पति को आया चक्कर
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
पति (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि
पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए!
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया,
बोल नहीं पाया...!!!
टीचर - तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आये हो?
बच्चा - मम्मी पापा लड़ रहे थे!
टीचर - वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आये?
बच्चा - मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था!!
पप्पू - तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है,
फिर तुम इसके 25 हजार रुपये क्यों मांग रहे हो?
गप्पू - तुम्हे दूध के लिए भैंस चाहिए या
नैन-मटक्का करने के लिए...!!!
मां को मां कहकर देखो, प्यार मिलेगा...
.
लेकिन...
.
बाप को 'बाप' कहकर देखो, तो जूता पड़ता है!!!
एक बार किसी पति-पत्नी में झगड़ा हो गया!
जब झगड़े का कोई समाधान नहीं हुआ तो
दोनों ने तय किया कि वो मंदिर में जाकर भगवान से फरियाद करेंगे!
दोनों मंदिर में गए और भगवान से फरियाद करने लगे!
पति - हे भगवान, अगर मेरी पत्नी की गलती है तो इसे उठा लो,
और अगर मेरी गलती है, तो मुझे उठा लो!!
पत्नी - हे भगवान, अगर मेरे पति की गलती है, तो इन्हें उठा लो
और अगर मेरी गलती है, तो मुझे विधवा बना दो!!!
सुनकर बेचारा पति हुआ बेहोश...