पंडित की कथा और बीवी की व्यथा एक जैसी होती हैं... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पत्नी - मैं मायके तभी जाऊंगी,
जब आप मुझे छोड़ने आओगे!
.
.
पति - मंजूर है... पर वादा करो कि
घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं
तुम्हें लेने आऊंगा...!!!
पप्पू - यार अच्छा हुआ मैं भारत में पैदा हुआ,
अमेरिका में नहीं...!
गप्पू - क्यों, अमेरिका में होते तो क्या होता?
पप्पू - तू भी ना यार, मुझे अंग्रेजी कहां आती है...!!!
पंडित की कथा
और
बीबी की व्यथा
एक जैसी होती हैं...
समझ में ज्यादा कुछ नहीं आता,
फिर भी ध्यान लगाकर
सुनने का नाटक करना पड़ता है...!!!