संस्कृत इकलौती ऐसी भाषा है जो 10वीं के बाद सीधे... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
गर्लफ्रेंड - जानू, तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो?
.
ब्वॉयफ्रेंड - हफ्ते में नहीं, मैं तो हर रोज 20-30 बार
दाढ़ी बनाता हूं!
.
गर्लफ्रेंड - तुम पागल हो!
.
ब्वॉयफ्रेंड - नहीं मैं नाई हूं...!!!
ये जरूरी नहीं कि पत्नी अपना गुस्सा...
.
लड़-झगड़ कर ही निकाले...
.
वो मोटी कच्ची रोटी और...
.
सब्जी में बिना नमक डाले भी
अपना गुस्सा निकाल सकती है...!!!
संस्कृत इकलौती ऐसी भाषा है...
.
जो 10वीं के बाद...
.
सीधे...
.
.
शादी के फेरों में ही सुनने को मिलती है...!!!